होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  भारतीय लोकतंत्र को अधिक समावेशी एवं संतुलित बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम
 
भारतीय लोकतंत्र को अधिक समावेशी एवं संतुलित बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम
Updated: 4/18/2026 8:41:00 AM By Reporter-

भारतीय लोकतंत्र को अधिक समावेशी एवं संतुलित बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन जिलाधिकारी घनश्याम मीना की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में नारी शक्ति की प्रतीक विभिन्न गणमान्य वक्ताओं—सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वंदना अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)  रिजवाना शाहिद, लेक्चरर  प्रेरणा सिंह, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विभा भारती तथा अधिवक्ता  शैलजा निगम—द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा समाज में उनकी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, जनपद में संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी साझा की गई।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  वंदना अग्रवाल ने नारी शक्ति वंदन विधेयक की सराहना करते हुए कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र को अधिक समावेशी एवं संतुलित बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी प्रदान की जा रही है, जिससे वे अब केवल मतदाता ही नहीं, बल्कि नीति-निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी।
लेक्चरर प्रेरणा सिंह ने कहा कि एक सशक्त नारी ही सशक्त समाज का निर्माण करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं रहेंगी, बल्कि निर्णायक भूमिका में भी होंगी।
अधिवक्ता शैलजा निगम ने कहा कि इस पहल से निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर तक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित होगी, जिससे उनका समग्र सशक्तिकरण संभव होगा। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष  विभा भारती ने कहा कि महिलाओं की नीति निर्माण में बढ़ती भागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।प्रेस वार्ता के अंत में पत्रकार बंधुओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया गया तथा अभियान को सफल बनाने हेतु मीडिया के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई। जिलाधिकारी द्वारा समस्त नारी शक्ति एवं पत्रकार बंधुओं का कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी इंद्रपाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी  राजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ई-रिक्शा चालक ने लगाई फांसी मौत, मचा कोहराम
भूषा मशीन में लगी आग, साथ ही ट्रैक्टर ट्राली भी जलकर राख
अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा 12 वर्षीय बच्चे की मौत, चार घायल
विश्वविद्यालय द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु हुआ 130 किशोरियों का टीकाकरण
विश्व सार्वजनिक परिवहन दिवस पर बच्चों ने पोस्टर्स के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :