ई-रिक्शा चालक ने लगाई फांसी मौत, मचा कोहराम |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के पतारा गांव में बीती रात युवक ने अज्ञात कारण के चलते घर मेंफांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।क्षेत्र के पतारा गांव निवासी युवक रज्जन सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र स्व बलराम सिंह चौहान ई रिक्शा चलाकर अपना भरण पोषण करता था। वह अविवाहितथा। बीती रात घर के अंदर रस्सी से फांसी लगा ली। पास में शो रही उसकी मां चुन्नी देवी को आहट मिलने पर वह जग गई। तथा पुत्र को फंदे पर लटके देखा तो शोर मचा कर पड़ोसियों को बुलाया तथा उसे फंदे से नीचे उतारा तब उसकी सांस चल रही थी। उसको परिजन जिला अस्पताल लेकर गए, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया l मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इसके बड़े भाई की एक वर्ष पूर्व हो गई थी।यह अपनी मां के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। तथा मां से अक्सर झगड़ा करता रहता था।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
|