सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों ने विभिन्न मामलों की शिकायतें कराई नोट |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ,हमीरपुर l राठ तहसील परिसर में दिन नशनिवार को जिला अधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक मृगांक पाठक की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राठ तहसील क्षेत्र के तमाम फरियादियों ने विभिन्न मामलों में अपनी शिकायतें दर्ज कराई। संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज हुई 106 शिकायतों में 12 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली अधिकतर शिकायतें पुलिस, अपराध, राजस्व, आवास योजना, पानी और पेंशन आदि से संबंधित रहीं। वहीं इस दौरान मौजूद कुछ फरियादियों ने बताया कि वह पहले भी संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी शिकायतें दर्ज करा चुके हैं। लेकिन अधिकारी गण मौके पर ना जाकर घर बैठे ही गलत आख्या लगाकर शिकायत का फर्जी निस्तारण दिखा देते हैं। जबकि वास्तविकता में उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अभिमन्यु कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ गीतम सिंह के अलावा अन्य सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।