उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को उखाड़ कर निकाला जुलूस |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर को लेकर धीरे-धीरे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को मुख्यालय के काशीराम कॉलोनी के लोगों ने स्मार्ट मीटर को उखाड़ कर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतर आए। स्मार्ट मीटर को डंडों मे टांग कर भीड़ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंची। जहां स्मार्ट मीटर को अधिकारियों के सामने जमीन में पटक कर डंडे मारने शुरू कर दिए। इससे पूर्व मुख्य मार्ग पर भी कुछ देर तक लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। एडवांस रकम होने पर भी लोगों के घर में बिजली सप्लाई हो रही है। जैसे ही बैलेंस कम होता है बिजली कट जाती है।इस समस्या से लोगों को बुरी तरह परेशान कर रखा है। गौरतलब है कि शनिवार को दिन में मुख्यालय के काशीराम कॉलोनी के सैकड़ो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर उखाड़कर जुलूस की शक्ल में सड़कों में उतर आए। नारेबाजी करते हुए लोगों ने जेल रोड में कुछ देर तक जाम भी लगा दिया। यहां से भीड़ उठकर सीधे तहसील पहुंच गई। भीड़ ने स्मार्ट मीटर को उखाड़ कर डंडे में टांग रखा था। जिसे तहसील पहुंचकर अधिकारियों के सामने जमीन में पटक कर डंडों से मारना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि इस मीटर ने उन लोगों की नींद उड़ा दी है। जितनी कमाई नहीं उससे ज्यादा का बिल भरना पड़ रहा है। एक पंखा और कूलर चलना मुश्किल हो गया है। भीड़ ने स्मार्ट मीटर से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।