रक्तदान का महादान कर पीड़िता की बचाई जान |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l रहुनिया धर्मशाला हमीरपुर निवासी 72 वर्षीय जमुना देवी पत्नी स्व. कन्हैया लाल नाम के मरीज को ज़िला अस्पताल हमीरपुर में खून की कमी के कारण भर्ती किया गया। लेकिन ब्लड कहीं से भी नहीं मिल पा रहा था तभी कौमी एकता रक्तदान फाउंडेशन के सदस्य जुनैद मंसूरी ने रक्तदान करने की इच्छा व्यक्त की और जिला अस्पताल हमीरपुर ब्लड बैंक पहुंचकर अपने जीवन का तीसरी बार एबी पॉजिटिव ब्लड का रक्तदान करके पीड़िता की जान बचाने में मदद की l वहां पर मौजूद सभी लोगों ने जुनैद के इस कार्य की प्रशंसा की l कौमी एकता रक्तदान फाउंडेशन के अध्यक्ष जिरगांम सिद्दीकी ने रक्तदाता का आभार व्यक्त किया l