तुलसी हॉस्पिटल में लगा विशाल मेगा हेल्थ चेकअप कैंप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | तुलसी हॉस्पिटल इंडिया लिमिटेड में विशाल मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 384 मरीजों को निःशुल्क परामर्श डॉ० निकिता गुप्ता, एम० बी० बी० एस०, एम० डी० (जनरल फिजिशियन एवं डाईबेटोलॉजिस्ट), डॉ० सना खान; एम० बी० बी० एस०, एम० एस० (स्त्री रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ० रक्षित सेठी एम० बी० बी० एस०, एम० एस०- (कान, नाक, गाला रोग विशेषज्ञ) द्वारा किया गया तथा निःशुल्क दवा वितरण तथा निःशुल्क जांच भी की गई।हॉस्पिटल के प्रबंधक शेखर गुप्ता ने बताया कि मानव सेवा माधव सेवा के मूल मंत्र पर हमारा हॉस्पिटल पिछले 25 वर्ष से संचालित हो रहा है। यह वर्ष हमारा रजत जयंती वर्ष है। हमारे यहाँ प्रत्येक माह के दूसरे हफ्ते में इसी तरीके का हेल्थ कैंप किया जा रहा है। हमारे यहाँ आयुष्मान भारत कार्ड धारकों के लिए आयुष्मान वार्ड की व्यवस्था है और निःशुल्क इलाज किया जाता है।हमारे यहाँ के लाभार्थियों का इलाज कैशलेस किया जाता है।कार्यक्रम में हॉस्पिटल के निदेशक अमर शंकर गुप्ता तथा एम० डी० शेखर गुप्ता भी ने सभी डॉक्टर और ए हुए सभी लाभार्थियों का स्वागत किया।
|