25,000/- का इनामिया पुलिस पर फायरिंग करने वाले गैंग का इनामिया मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) कमिश्नरेट कानपुर नगर व अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) एवं सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता कानपुर नगर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना बर्रा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 118/26 धारा 308 (5)/191(2)115(2)/352/351(3)/ 109(1)/140(3) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 330/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/194(2)/352/351(3)/ 121(1)/132/125/109 (1) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट थाना बर्रा कानपुर नगर से सम्बन्धित अभियुक्त हिमांशु शर्मा उर्फ साहिल शर्मा उर्फ मुसीबत पुत्र अनिल कुमार शर्मा नि० आई-639 विश्व बैंक कालोनी बर्रा कानपुर नगर उम्र करीब 23 वर्ष को उसके घर म0नं0 आई-639 विश्व बैंक कालोनी बर्रा से कारण गिरफ्तारी बताकर 22 अप्रैल 2026 समय करीब 18.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है। अभि० हिमांशु शर्मा उर्फ साहिल शर्मा उर्फ मुसीबत उपरोक्त आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित शेष अभि० की तलाश में कई टीम गठित कर रवाना की गयी है।घटना का संक्षिप्त विवरण अभियुक्त उपरोक्त के द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर रंगदारी न देने पर एक युवक को बन्द कमरें में मारपीट, गाली गलौज, धमकी व अमानवीय कृत्य कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था अभियुक्त उपरोक्त के द्वारा 16 नवंबर 2025 को 15 से 20 अपराधी किस्म के व्यक्तियों के साथ मिलकर वरदान गैलेक्सी होटल के पास आपस में मारपीट की गयी थी। पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे व्यक्तियो को रोका टोकी कर समझानो की प्रयास किया गया था तो जान से मारने की नीयत से आसालहो से पुलिस पार्टी पर फायर किया तथा गली गलौज कर मौके से भाग गए थे...
|