जुर्माने की सजा काट रहे 02 बन्दी जेल से रिहा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिला कारागार में निरूद्ध ऐसे 02 सिद्धदोष बंदी जिनकी मूल सजा अवधि पूरी हो चुकी थी तथा वर्तमान में केवल जुर्माना की धनराशि अदा न कर पाने के कारण कारागार में निरूद्ध थे, उनके अर्थदण्ड की धनराशि स्वयंसेवी संस्था अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में जमा कराकर -23.04.2026 को कारागार से रिहा किया गया।जेल अधीक्षक- आर०के० पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि बंदी अकबर अली पुत्र जैनुल आवदीन, निवासी-गजौली दही चैकी, थाना-दही, जनपद-उन्नाव को 01 वर्ष का कारावास एवं अर्थदण्ड रू०-1000/-, राजेश उर्फ राजू बिजली वाला पुत्र दुर्गा प्रसाद कुरील, निवासी-85/201 लक्ष्मीपुरवा, रायपुरवा, जनपद-कानपुर नगर को 04 वर्ष का कारावास एवं अर्थदण्ड रू०-5000/- अपनी मूल सजा पूरी कर चुके थे तथा अर्थदण्ड के व्यतिक्रम की सजा काट रहे थे। इस अवसर स्वयंसेवी संस्था ‘‘अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति, कानपुर नगर’’ के चैयरमैन- आशुतोष बाजपेई, चिकित्सा सचिव-अंकुश अग्रवाल, उपाध्यक्ष- प्रवीन पासान व विजय सेठ तथा कारागार से जेलर- मनीश कुमार, डिप्टी जेलर- प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे।
|