बाइक से गिरी महिला का इलाज के दौरान मौत, दो वर्षीय बेटा घायल |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पति और बच्चे के साथ मायके जा रही पत्नी चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल पत्नी को जिला अस्पताल इलाज हेतु लाया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही बच्चे को मामले चोटे आई। गौरतलब है कि 24 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे मोटरसाइकिल चालक अनिल पुत्र दुल्ला निवासी जगदीशपुर थाना घाटमपुर अपनी पत्नी गुड़िया (27 वर्ष) व दो वर्षीय पुत्र अंकुश के साथ मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल घाटमपुर से ललपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोराकांदर जा रहे थे। तभी मुख्यालय के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौलीतीर के आगे राठ मार्ग पर अचानक ब्रेकर आने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी उनकी पत्नी गुड़िया उछलकर नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं । घायल अवस्था में उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय हमीरपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।