राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर 30 अप्रैल को होगी समीक्षा बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर 30 अप्रैल 2026 को सायं 4:30 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत रश्मि सिंह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में समस्त प्रशासनिक एवं नोडल अधिकारी शामिल होंगे और विभागवार तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिनव तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में 9 मई 2026 (द्वितीय शनिवार) को दीवानी न्यायालय परिसर, कानपुर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा, जिससे वादकारियों को त्वरित, सुलभ एवं किफायती न्याय मिल सके। बैठक में सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और जिम्मेदारियां स्पष्ट की जाएंगी, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।
|