7 वर्षीय बच्ची का शव कुएं में पाये जाने पर फैली सनसनी |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ, हमीरपुर l कस्बा राठ क्षेत्र के ग्राम स्यावरी में एक 7 वर्षीय बच्ची गुम हो गई है। सूचना पर तत्काल थाना राठ पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि धर्मेन्द्र राजपूत की पुत्री नैंसी रात्रि लगभग 11:00 बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी, जिसके उपरांत वह लापता हो गई। प्रातः परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद बच्ची का पता नहीं चल सका। इस संबंध में थाना राठ पर मु0अ0सं0 134/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था । तलाश के दौरान गुमशुदा बच्ची नैंसी का शव उनके घर के सामने स्थित कुएं में बरामद हुआ। थाना पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।