होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  उर्वरकों के सन्तुलित प्रयोग से बढेगी मृदा में जीवॉश कार्बन
 
उर्वरकों के सन्तुलित प्रयोग से बढेगी मृदा में जीवॉश कार्बन
Updated: 4/28/2026 10:18:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

उर्वरकों के सन्तुलित प्रयोग से बढेगी मृदा में जीवॉश कार्बन 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र हजरतपुर के वैज्ञानिकों द्वारा उर्वरकों का सन्तुलित प्रयोग विषय पर ग्राम मेहरी में गोष्ठी एवं ग्राम भ्रमण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को विभिन्न फसलों में खादों के सन्तुलित उपयोग के बारे में जानकारी दी गयी। गोष्ठी में केन्द्र प्रभारी डा० विनोद प्रकाश द्वारा किसानों को बताया गया कि जैविक खादों के उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होती है। जिससे उत्पादों की गुणवत्ता में वृद्धि तथा उत्पादन लागत में कमी आती है। उन्होंने मृदा में शूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग पर बल दिया। वैज्ञानिक डा० नौशाद आलम ने बताया कि फसलों की अच्छी पैदावार के लिये उर्वरकों की सन्तुलित एवं वैज्ञानिक ढंग से करना बहुत जरूरी है उन्होंनें बताया की रसायनिक उर्वरकों के साथ-साथ जैव उर्वरकों का प्रयोग करने से अच्छा उत्पादन प्राप्त होता है। वैज्ञानिक पशुपालन डा० ओमकार सिंह यादव द्वारा बताया कि बगैर मृदा परीक्षण के अंधाधुंध रसायनिक उर्वरको के उपयोग से न केवल भूमि की उर्वरता शक्ति में कमी आती है बल्कि उत्पादन लागत भी बढ़ती है साथ ही पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है उन्होने सलाह दी की किसान भाई समय-समय पर मिट्टी की जॉच अवश्यक कराये जिससे पता चल से की भूमि में किन किन पोषक तत्वों की कमी है। उसी के अनुसार ही रसायनिक उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी। वैज्ञानिक उद्यान डा० पृथ्वी पाल ने मृदा में जीवॉश कार्बन के निम्न स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुये हरी खाद, सड़ी गोबर की खाद एवं अन्य जैविक खादों जैसे नाडेप व वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही उन्होंने बताया कि किसान भाई अपने पशुओं का गोबर सड़क के किनारे व खाली पड़ी अन्य जगहों पर न डालकर अपने खेत पर गड्डा बनाकर विधिवत तरीके से गोबर की खाद तैयार करे। कार्यक्रम में ग्राम मेहरी के लगभग 50 से अधिक कृषक व कृषक महिलाओ ने भाग लिया। जिसमें कृषक महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें कृषक प्रमोद कुमार ने वैज्ञानिकों की टीम एवं कृषक / कृषक महिलाओं के साथ भ्रमण कर जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पूरे सम्मान के साथ विदा किए गए अपर पुलिस अधीक्षक
शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर हेल्पलाइन नंबर में शिकायत कराएं दर्ज
ओमनी कार और ट्रक भिड़ंत में चार की दर्दनाक मौत सात लोग गम्भीर रूप से घायल
9 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत तैयारी को लेकर हुई बैठक
अवैध निर्माण के 15 एकड़ में ध्वस्तीकरण और 10000 वर्ग मी के विरूद्ध नोटिस की हुई कार्यवाही
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :