होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  नगर निगम में भारी हंगामा,जेई की मेज पर चढ़कर पार्षदों ने की नारेबाजी
 
नगर निगम में भारी हंगामा,जेई की मेज पर चढ़कर पार्षदों ने की नारेबाजी
Updated: 4/28/2026 10:20:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

नगर निगम में भारी हंगामा,जेई की मेज पर चढ़कर पार्षदों ने की नारेबाजी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। दक्षिण स्थित नगर निगम के जोन-5 जोनल कार्यालय में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों और अधिकारियों की अनदेखी से नाराज़ पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध स्वरूप कई पार्षद मार्ग प्रकाश विभाग के कक्ष में पहुंच गए और जेई आशुतोष की मेज पर बैठकर जोरदार नारेबाजी करने लगे।
वार्ड-51 बर्रा से बीजेपी पार्षद सुधीर यादव ने मेज पर बैठकर माइक से “मार्ग प्रकाश मुर्दाबाद” और “नगर आयुक्त होश में आओ” जैसे नारे लगाए। इस दौरान करीब 7 से 8 पार्षद धरने पर बैठे रहे और काफी देर तक कार्यालय परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही।
“जनता अंधेरे में, अधिकारी नहीं उठा रहे फोन”
पार्षद सुधीर यादव ने कहा कि उनके वार्ड में 200 से अधिक स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जबकि सचान गेस्ट हाउस से शास्त्री चौक तक मुख्य मार्ग पर महज 10 लाइटें ही जल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ साल से मार्ग प्रकाश विभाग से कोई ठोस काम नहीं हुआ और कई बार फोन करने के बावजूद जेई और अधिकारी कॉल तक रिसीव नहीं करते। उन्होंने कहा, “मैं सत्ता पक्ष का पार्षद हूं, लेकिन जनता को क्या जवाब दूंगा? चुनाव में कैसे जाऊंगा?”
- 48 घंटे का अल्टीमेटम
पार्षदों ने जोनल अधिकारी से तत्काल समाधान की मांग की। पहले 24 घंटे का आश्वासन मिलने पर पार्षदों ने 48 घंटे का समय दिया और चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर नगर निगम मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। धरने के दौरान पार्षदों ने कर्मचारियों पर बिना ड्यूटी आए हाजिरी लगाने का भी आरोप लगाया। जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि पार्षदों से बातचीत हुई है और मार्ग प्रकाश से जुड़ी समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने माना कि कहीं न कहीं विभाग की कमी रही है, जिसे जल्द दूर किया जाएगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पूरे सम्मान के साथ विदा किए गए अपर पुलिस अधीक्षक
शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर हेल्पलाइन नंबर में शिकायत कराएं दर्ज
ओमनी कार और ट्रक भिड़ंत में चार की दर्दनाक मौत सात लोग गम्भीर रूप से घायल
9 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत तैयारी को लेकर हुई बैठक
अवैध निर्माण के 15 एकड़ में ध्वस्तीकरण और 10000 वर्ग मी के विरूद्ध नोटिस की हुई कार्यवाही
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :