पुलिस ने इनामिया वांछित अभियुक्त को धर दबोचा |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l थाना सुमेरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 015/2026 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट बनाम दीपक निषाद पुत्र बलीराम निषाद निवासी कुछेछा थाना कोतवाली नगर जनपद हमीरपुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियुक्त पर 03.फरवरी.2026 को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा ₹25,000/- का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29.अप्रैल.2026 को थाना सुमेरपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित इनामियां वांछित अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना पर झबराबाबा मोड़, कुण्डौरा एन0एच0-34 के पास से गिरफ्तार कर जनपद न्यायालय भेजा गया।