ब्रह्मानंद कॉलेज में ऑफलाईन प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | शैक्षिण सत्र 2026- 27 के लिए ब्रह्मानंद कॉलेज में स्नातक व परास्नातक विषयों में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया 1 में से शुरू हो गई है सभी विषयों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। ब्रह्मानंद कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ हो गया है । 1 मि से ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है । इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रवेश पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दिया जाएगा प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी समस्त कागजों के साथ कॉलेज के प्रवेश काउंटर पर आकर आवेदन जमा कर सकते हैं। कॉलेज में समर्थ पोर्टल पंजीकरण में सहायता के लिए हेल्प टैक्स भी बनाई गई है, इससे अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है। यह कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आधुनिक प्रयोगशाला और अपने विशाल पुस्तकालय के लिए जाना जाता है साथ ही सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कॉलेज को डीबीटी स्टार कॉलेज का दर्जा भी प्राप्त है। कॉलेज में बीएससी, बीकॉम, एमकॉम, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी जूलॉजी, एमएससी केमेस्ट्री, एमएससी फिजिक्स, एमएससी मैथ विषय की सीटों पर आवेदन लिए जा रहे हैं।
|