महिला के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट पर अभियुक्त गिरफ्तार |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा महिला अपराध एवंअपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुमेरपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/26 धारा 76/115(2)/352 बीएनएस बनाम अज्ञात में अभियुक्तगण 1. अनुभव उर्फ प्रिन्स पुत्र वीरेन्द्र सिंह 2. आशीष सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासीगण विदोखर पुरई थाना सुमेरपुर, हमीरपुर की आज 01.मई.2026 की पहचान कर प्रकाश में आये । 30 अप्रैल को महिला अर्थ होटल में अपने भतीजे के साथ खाना खाने आई थी l जब वह होटल से बाहर निकली तभी होटल से खाना खाकर निकले दो अज्ञात लड़कों से पार्किंग में गाड़ी निकालने को लेकर कहासुनी हो गयी थी । बाद विवाद ज्यादा होने पर अभियुक्तगण द्वारा महिला के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट कर दी थी तथा मौके से फरार हो गये थे । इस प्रकरण में थाना सुमेरपुर पुलिस टीम द्वारा लगनशीलता तथा सुरागरसी व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला से मारपीट करने वाले अभियुक्तगण अनुभव उर्फ प्रिन्स एवं आशीष सिंह के रूप में पहचान की गयी है । मुकदमा उपरोक्त में गिरफ्तारी कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।