साकेत नगर में चलाया - 9 जीवन प्रसार ने नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | 9 जीवन प्रसार नशा मुक्ति केन्द्र,नौबस्ता वसंत विहार केसा कानपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रोग्राम ऑफिसर अमरीश त्रिपाठी ने 9 जीवन प्रसार नशा मुक्ति केंद्र, नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज साकेत नगर में नशा मुक्त जागरूकता व नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया नशा करने से क्या-क्या दिक्कतें होती हैं घर परिवार में उसके दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को बात कर जागरूकता व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और जागरूकता पंपलेट वितरण कर नशा छोड़ने में जो दिक्कत होती हैं उसके लिए लोगों को जागरूक किया गया कि हमें इस देश में नशा मुक्त रह करके रहना है और 9 जीवन प्रसार नशा मुक्ति केन्द्र के साथ नशा मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान कर अपने अपने हस्ताक्षर कर लोगों ने सहभागिता निभाई डायरेक्टर दिनेश चन्द्र शुक्ला ने बताया कि वे नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ, सुखी कैसे रह सकते हैं उसके बारे में उन्होंने प्रकाश डाला और उन्होंने अपना कई सालों से कम कर रहे नशा मुक्ति पर अपना अनुभव उन्होंने साझा करा ।
|