धूमधाम से मनाया गया गुजरात स्थापना दिवस
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एनसीसी एवं रेंजर्स इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में गुजरात स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का कुशल निर्देशन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता सिरोही द्वारा किया गया। यह आयोजन प्राचार्या प्रोफेसर वंदना निगम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ | इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में बापू बाजार का भी आकर्षक आयोजन किया गया, इस आयोजन ने छात्राओं में आत्मनिर्भरता, उद्यमशीलता तथा रचनात्मकता की भावना को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात के इतिहास, संस्कृति एवं स्थापना दिवस के महत्व पर व्याख्यान रंगोली तथा गुजरात की पारंपरिक लोकसंस्कृति को दर्शाता गरबा नृत्य आयोजित किया गया। समस्त आयोजन ने छात्राओं को गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने का कार्य किया। कार्यक्रम डॉ अंजना श्रीवास्तव, डॉ . अलका त्रिपाठी, डॉ पूजा श्रीवास्तव, डॉ साधना सिंह कार्यालय अधीक्षक कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव, नरेश कुशवाह व ऋषभ के विशेष सहयोग रहा ।