होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  ड्रग वेयरहाउस में कोल्ड चेन स्टोरेज बंद, डीएम ने सीएमओ से मांगा स्पष्टीकरण
 
ड्रग वेयरहाउस में कोल्ड चेन स्टोरेज बंद, डीएम ने सीएमओ से मांगा स्पष्टीकरण
Updated: 5/2/2026 7:47:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

ड्रग वेयरहाउस में कोल्ड चेन स्टोरेज बंद, डीएम ने सीएमओ से मांगा स्पष्टीकरण
*दो कार्मिक मिले अनुपस्थित एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।सुरार स्थित जनपदीय ड्रग वेयरहाउस के औचक निरीक्षण में कोल्ड चेन स्टोरेज क्रियाशील नहीं मिलने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। यह वेयरहाउस उर्सला और हैलेट अस्पताल सहित जनपद के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दवाओं की आपूर्ति करता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने और व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दवाओं के स्टॉक का भंडारण भी देखा तथा आवश्यक अभिलेखों की जांच की। उन्होंने भंडारण व्यवस्था को मानकों के अनुरूप बनाए रखने और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ उज्ज्वल कुमार(आईएएस) से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुरोध किया।
वेयरहाउस में तैनात फार्मासिस्ट आशुतोष यादव ने बताया कि यहां 371 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं, जिन्हें मांग के अनुसार जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों को भेजा जाता है।
निरीक्षण के दौरान दो कार्मिक आलोक कुमार और सरोजनी देवी अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने दोनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि दवा भंडारण और आपूर्ति से जुड़ी किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मुंह और पेट के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं: चिकित्सकों ने बताए कारण
UPMASICON 2026 का यूपीयूएमएस सैफई में भव्य शुभारंभ, राष्ट्रीय स्तर के सर्जिकल सम्मेलन में विशेषज्ञों का संगम
विधानसभा अध्यक्ष ने किया रिफ्रेशर कोर्स 2026 का शुभारंभ
यूपीआईएमआरएएस किया गया लांच, सभी सरकारी एवं निजी मेडिकल कालेज को रजिस्टर करना होगा अनिवार्य
शिविर में 29 लोगों ने निस्वार्थ भाव से किया रक्त का महादान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :