शिविर में 29 लोगों ने निस्वार्थ भाव से किया रक्त का महादान |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा नगर स्थित निरंकारी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l जिसमें 29 लोगों ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान करके शिविर को सफल बनाया l इस अवसर पर बुंदेलखंड रक्तदान समिति के अध्यक्ष अशोक निषाद गुरु ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले सभी महानुभाव वास्तव में मानवता के सच्चे सेवक हैं, जो न केवल अनजान जीवन को बचाने का कार्य कर रहे हैं, बल्कि समाज में प्रेम, एकता और परोपकार का प्रेरणादायी संदेश भी दे रहे हैं l
रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से पूज्य निरंकारी गुरु क्रांति गुप्ता, बुंदेलखंड रक्तदान समिति के अध्यक्ष अशोक निषाद व समस्त निरंकारी परिवार के साथ साथ रक्तदाताओं की उपस्थिति रही l