डॉ आर के वर्मा बने हैलेट के सी एम एस
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध लाला लाजपत राय हॉस्पिटल के नए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ आर के वर्मा को बनाया गया। प्राचार्य डॉ संजय काला एवं एसआईसी डॉ सौरभ अग्रवाल ने उनको सीएमएस बनने की बधाई दी। वही स्वास्थ्य कारणों के चलते डॉ विकास कटियार ने सीएमएस पद छोड़ दिया। इस दौरान सभी फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।
|