अवतरण दिवस पर धर्म, संस्कृति महोत्सव का आगाज
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | बिठूर के वैकुण्ठपुर स्थित सिद्ध धाम आश्रम में कथा वाचक सुधांशू महाराज का जन्म उत्सव उनके शिष्यों व भक्तों के द्वारा पूर्ण उत्साह व धूमधाम से मनाया गया। आश्रम में स्थापित गुरुकुल के विद्यार्थियों ने आचार्य रजनीश व अन्य आचार्यो के साथ हवन पूजन कर शहर के गणमान्य लोगों व भक्तों के समक्ष अपनी अलौकिक कला का प्रदर्शन किया।विद्यार्थियो ने अपने माथे पर जलता हुआ दिया रखकर दस प्रकार के आसनो को प्रस्तुत किया। की विद्यार्थियों द्वारा ओज रस की कही गई कविताओं ने वातावरण को देशभक्ति की भावना से भर दिया। महोत्सव में अन्य आश्रम से भी आचार्यो के। साथ विद्यार्थी आय ताकि आने वाले समय मे वह भी अपनी परम्पराओ के प्रति तैयार हो सके। नागपुर, महाराष्ट्र आश्रम के प्रधान अध्यापक अभषेक पांडे द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म व गुरुकुल के महत्व को बताया गया और परिवार मे सनातन धर्म मे योगदान देने के लिए तीन बच्चों को योगदान देने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में कानपुर संस्थान के रामनाथजी, शिवहरे, डॉ के के त्रिपाठी, अरविंद मिश्रा, कमलेश तिवारी, ताराचंद, अचार्य विनय, राजेश वर्मा, उषा मक्कड़ आदि उपस्थित रहे।
|