बाबा बरगदेश्वर भक्त परिवार दानाखोरी ने निकाली श्रद्धा भाव से शुभ कांवड़ यात्रा
- बोल बम, बोले बम की गूंज से गुंजायमान हुए चतुर्थ कांवड़ यात्रा मार्ग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी "बाबा बरगदेश्वर भक्त परिवार दानाखोरी" द्वारा आयोजित चतुर्थ कावड़ यात्रा आस्था और समर्पण भक्त कांवड़िए पवित्र गंगा जल लेने के लिए कई किलो मीटर पैदल चलते रहे यह यात्रा (सरसैया घाट से जल भरकर नयागंज स्थित बाबा नागेश्वर मंदिर जल चढ़ाते हुएं दानाखोरी गली स्थित बाबा बरगदेश्वर मंदिर में जल चढ़ाकर यात्रा संपन्न हुईं) मंदिर कमेटी पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अबकी बार 86 भक्तों ने कावड़ उठाईं. उन्होंने यह भी बताया कि सावन में कांवड़ यात्रा का अत्यधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है आस्था और समर्पण भक्त (कांवड़िए) पवित्र गंगा जल लेने के लिए मीलों पैदल चलते हैं | भगवान शिव को प्रसन्नता: सावन शिव जी का प्रिय महीना है | मान्यता है कि पवित्र जल चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है | अहंकार का नाश : कठिन पैदल यात्रा से भक्तों में सेवा, धैर्य और अनुशासन की भावना पैदा होती है | पौराणिक कथा: समुद्र मंथन के दौरान विष पीने के बाद शिव जी के दाह को शांत करने के लिए देवताओं ने पवित्र गंगा जल चढ़ाया था यह यात्रा उसी परंपरा का प्रतीक है | यात्रा में प्रमुख रूप से सभी मंदिर पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद आदर्श गुप्ता, अनमोल सिंह, किशन गुप्ता, रिंकू अग्रवाल, पप्पू शर्मा, लाला बाबा, राजू पी.सी.ओ. आदि क्षेत्रवासी लोग शामिल रहे |