होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  रावण के वंशज ने की थी पूजा, तब से बना त्रिसरा देव शिव मंदिर
 
रावण के वंशज ने की थी पूजा, तब से बना त्रिसरा देव शिव मंदिर
Updated: 8/11/2026 12:08:00 AM By Reporter-

रावण के वंशज ने की थी पूजा, तब से बना त्रिसरा देव शिव मंदिर
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकासखंड कुरारा क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में स्थित प्राचीन त्रिसरा देव शिव मंदिर आस्था और पौराणिक मान्यताओं का अनूठा केंद्र है। सावन मास में यहां प्रत्येक सोमवार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार, इस प्राचीन मंदिर का संबंध राजा बलि और रावण के समय की पौराणिक कथा से जुड़ा हुआ है।
ग्रामीणों की मान्यता है कि प्राचीन काल में मुसानगर राजा बलि की राजधानी हुआ करती थी। राजा बलि ने सौ यज्ञ करने का संकल्प लिया था। 99 यज्ञ पूर्ण होने के बाद 100वें यज्ञ को संपन्न कराने के लिए उन्होंने महाज्ञानी रावण को आमंत्रित किया था। इसी दौरान रावण ने अपने वंशज त्रिसरा को यज्ञ संपन्न कराने के लिए भेजा।
कहा जाता है कि त्रिसरा ने मिश्रीपुर के समीप सुनसान स्थान पर रुककर भगवान शिव की आराधना की थी। रावण संहिता से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, रावण के वंशज जहां भी जाते थे, वहां शिवलिंग स्थापित कर पूजा-अर्चना करते थे। इसी स्थान पर शिव-पार्वती की अर्धनारीश्वर रूप में आराधना किए जाने की भी मान्यता है।
महिषासुर से भी जुड़ी है मान्यता
मंदिर से जुड़ी एक अन्य लोककथा के अनुसार, यहां माता की प्रतिमा प्रकट हुई थी। महिषासुर को प्रसन्न करने के लिए उसने अपना सिर काटकर स्थापित किया था। ऐसी मान्यता है कि महिषासुर के गले में पड़ी माला की गिनती पूरी नहीं हो सकी और इसी स्थान को राजा बलि के शासनकाल से जोड़कर देखा जाता है।
मिश्रीपुर गांव के मजरा सिमरा में वामन भगवान का मंदिर भी बताया जाता है। वहीं राजा बलि के समय का बिलोट गांव आज भी अपनी प्राचीन पहचान समेटे हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि राजा बलि के शासनकाल से जुड़े अवशेष आज भी क्षेत्र में मौजूद हैं।
*सावन में लगता है श्रद्धालुओं का रेला*
त्रिसरा देव शिव मंदिर में सावन के प्रत्येक सोमवार श्रद्धालु पहुंचकर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं। ग्रामीणों के सहयोग से वर्ष में एक बार यहां यज्ञ एवं हवन का आयोजन भी किया जाता है।
पुरातात्विक प्रमाणों से अलग, स्थानीय लोककथाओं और ग्रामीणों की आस्था में यह मंदिर राजा बलि, रावण के वंशज त्रिसरा और भगवान शिव की आराधना से जुड़ा एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है। सुनसान क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद सावन में यहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान त्रिसरा देव के दर्शन कर मनोकामना मांगते हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बाबा बरगदेश्वर भक्त परिवार दानाखोरी ने निकाली श्रद्धा भाव से शुभ कांवड़ यात्रा
166वीं श्रीमद्भागवत कथा (शिवाला) तृतीय दिवस
सत्संग मानव जीवन की धूरी, जो अशांत मानव को शांतवान है बनाता : साध्वी दुर्गा बाई
107 साल पुराने राधा-कृष्ण मंदिर में बेहतर होंगी यात्री सुविधाएं
जिले में पहले सोमवार को श्रद्धा पूर्वक शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :