पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | फजलगंज पुलिस थाना क्षेत्र द्वारा ऑनलाइन आईपीएल सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़ किया गया है। दादानगर पुल से यार्ड की तरफ जाने वाली सड़क पर स्कॉर्पियो कार में आनलाइन क्रिकेट के सट्टे का कारोबार संचालित किया जा रहा था । सूचना पाकर
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा। सट्टे के अलावा कई अहम अहम सुराग मिले। पुलिस की ने मौके से 1,04,300 नगद,15 मोबाइल फोन,1 लैपटॉप व रजिस्टर,एक ब्लैक स्कार्पियो गाड़ी हुई मौके से बरामद।
पुलिस ने गिरोह के 5 अभियुक्त हुए गिरफ्तार।जिसमें चार व्यक्ति मेरठ के और एक कानपुर नगर का अभिषेक जैन पकड़ा गया। एडीसीपी सेन्ट्रल कानपुर अर्चना सिंह ने बताया कि ये मोबाइल ऐप के जरिए IPL मैचों पर चल रहा था अवैध सट्टा कारोबारचला रहे थे। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम व बीएनएस की धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज कर कार्यवाही की गई है साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच में पुलिस जुट गयी है।