भीड़ - भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक हमीरपुर द्वारा जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना मुस्करा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा मुस्करा में पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान कस्बे के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों पर विशेष निगरानी रखने तथाकानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही स्थानीय नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राठ, प्रभारी निरीक्षक थाना मुस्करा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।