9 को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में किया प्रचार प्रसार |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर, हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर की सचिव वन्दना अग्रवाल के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुपालन में पीएलवी गणेश सिंह ने मंगलवार को पोस्टर एवं पम्पलेट वितरित कर कस्बा सुमेरपुर में नगर पंचायत सुमेरपुर, थाना सुमेरपुर, नवीन गल्ला मंडी समिति सुमेरपुर, पॉवर हाउस सुमेरपुर, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सुमेरपुर, विकास खंड कार्यालय सुमेरपुर एवं बाजार क्षेत्र सुमेरपुर में लोगों से संवाद स्थापित कर आगामी 09 मई 2026 शनिवार को हमीरपुर मुख्यालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में प्रचार प्रसार किया। लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिक जानकारी के लिए संबंधित न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर से सम्पर्क करने के लिए प्रेरित किया। पीएलवी गणेश सिंह ने लोगों को बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 09 मई 2026 शनिवार को विभिन्न न्यायालयों में लम्बित मामलों के साथ ही ऐसे मामले जो अभी न्यायालय के समक्ष नहीं आए वह भी, प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किए जाएंगे।