बस की टक्कर से बाइक सवार महिला मां की मौत बेटा घायल |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l महोबा डिपो की एक बस ने मंगलवार को बाइक में टक्कर मार दी जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा घायल हो गया और एन एच 34 पर लगभग लंबा जाम लग गया जिसको खुलवाने में पुलिस को घंटे मशक्कत करनी पड़ी l
सदर कोतवाली क्षेत्र के जराइली मड़ईया निवासी 54 वर्षीय फूल कली पत्नी सांवनिया निषाद अपने 30 वर्षीय वीरू पुत्र के साथ सुबह करीब 10:30 बजे बड़ा गांव में भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने जा रही थी जैसे ही उनकी बाइक बेतवा पुल पार कर रही थी सामने से आ रही महोबा डिपो की बस ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर के बाद फूलकली सड़क पर गिर गई और बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई l हादसे के बाद हाईवे पर अपरा तफरी मच गई और कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए l और शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया l और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे जाम के कारण हाइवे के दोनों और सैकड़ो वाहन फंस गएl घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ,सीओ सदर राजेश कमल और अध्यक्ष नगर पालिका कुलदीप निषद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे l अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझा बूझकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है l बताया जा रहा है कि मृतिका पांच बेटियों की मां थी परिवार में खुशी का माहौल था l क्योंकि मंगलवार को भतीजे का तिलक और बुधवार को बरात जानी थी l