विश्व प्रवासी पक्षी दिवस के अवसर पर गंगा टास्क फोर्स ने जागरूकता अभियान चलाया |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन टी ए 39 गोरखा राइफल
गंगा टास्क फोर्स ने ऊषा पॉपुलर इंटर कालेज बोसर सरसौल कानपुर नगर में विद्यार्थियों,स्कूल स्टाफ तथा स्थानीय लोगो के साथ मिलकर विश्व प्रवासी पक्षी दिवस के उपलक्ष्य में मिलकर जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऊषा पॉपुलर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विष्णुपाल विद्यार्थी उपस्थित रहे।गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर विगत 7 सालों से गंगा स्वच्छता अभियान,पौधा रोपण, घाटों की गश्त, जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार रणबीर सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए बताया कि पूरी दुनिया में हर साल मई और अक्टूबर के दूसरे शनिवार को विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया जाता है।जिसका उदेश्य विश्व के विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न पक्षियों के प्रवास और उनके संरक्षण की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित करना है जो की एक स्थान से 12000 से 15000 किलोमीटर की दूरी तय करके आते है।यह उन जगहों से आते हैं जिन जगहों का तापमान -0 डिग्री से कम होता हैं।लेकिन इनमे से पक्षियों की कुछ प्रजातियां विलुप्त की कगार पर है जिनके संगरक्षण के लिए हमे उनके प्राकृतिक आवास जैसे जंगल,नदी, नाले ,झील,तालाबो को बचाना है ।इसके लिए हमें पेड़ लगाने चाहिए।जल स्रोतों की रक्षा करनी चाहिए और हमे पक्षियों के प्रति दया और संगरक्षण की भावना रखनी चाहिये इस अवसर पर जवानों ने स्कूल स्टाफ तथा छात्र छात्राओं के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया और छात्र छात्राओं को पर्यावरण के सुरक्षा हेतु शपथ दिलायी ।और इस अभियान में सम्मिलित लोगो को पौधे वितरित किए गए ।