पुलिस ने वारंटी अभियुक्त किया गिरफ्तार |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l थाना सुमेरपुर पुलिस द्वारा जनपद न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त रामचन्द्र निषाद पुत्र प्रगवा निषाद निवासी मलिहाताला, ग्राम पत्योरा, थाना सुमेरपुर, जनपद हमीरपुर को सम्बन्धित क्रिमिनल केस संख्या- 801819/2016, अपराध संख्या- 1701/2015, धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत जनपद न्यायालय सिविल जज (जू०डी०), हमीरपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
|