होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  डीएम ने उपायुक्त उद्योग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 6 कार्मिक मिले अनुपस्थित
 
डीएम ने उपायुक्त उद्योग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 6 कार्मिक मिले अनुपस्थित
Updated: 5/14/2026 5:59:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

डीएम ने उपायुक्त उद्योग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 6 कार्मिक मिले अनुपस्थित
*डीएम बोले— सभी राजपत्रित अधिकारी भी उपस्थिति पंजिका पर करें हस्ताक्षर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को फजलगंज स्थित उपायुक्त उद्योग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें तथा कार्यालयीय अनुशासन का पालन करें।
जिलाधिकारी सुबह लगभग 10:25 बजे उपायुक्त उद्योग कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण के समय उपायुक्त उद्योग कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। दूरभाष पर हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि वह एक जांच के सिलसिले में पनकी स्थित बैंक ऑफ इंडिया कार्यालय जा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
 निरीक्षण में रश्मि, अविजित सिंह, राजकुमार, वी. अरुण, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला और मिथिलेश कुमार अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका में सहायक आयुक्त, उद्योग रियाजुद्दीन के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने उनसे पूछा कि क्या वह उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं। सहायक आयुक्त द्वारा बताया गया कि उपस्थिति पंजिका में उनका नाम अंकित नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और निर्देशित किया कि सभी राजपत्रित अधिकारी भी अनिवार्य रूप से उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करें, जिससे उनकी उपस्थिति की प्रमाणिकता बनी रहे।
जिलाधिकारी ने मूवमेंट रजिस्टर का भी अवलोकन किया। जांच में पाया गया कि 7 अप्रैल 2026 के बाद से उसमें कोई प्रविष्टि नहीं की गई थी। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालय अभिलेखों का नियमित और अद्यतन रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सपा सांसद की टिप्पणी पर बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा
निजीकरण के विरोध में नगर निगम कर्मचारी लामबंद
आईआईटी ने उभरती औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप चार नए ऑनलाइन एम.टेक.कार्यक्रम किए शुरू
चकरपुर मंडी में लगी भीषण आग, 44 दुकाने जलकर राख
98 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, श्रमिक परिवारों को मिला सामाजिक व आर्थिक संबल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :