सपा सांसद की टिप्पणी पर बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा
- सांसद माफी नहीं मांगते, तो महिला मोर्चा आगे बड़ा आंदोलन करेगा: पूनम कपूर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। हमीरपुर के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा देश के पीएम माननीय नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई, अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कानपुर उत्तर एवं दक्षिण द्वारा संयुक्त रूप से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह जी को ज्ञापन सौंपकर सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम कपूर ने कहा कि हमीरपुर सांसद द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा की हर स्तर पर निंदा हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री की मां को लेकर टिप्पणी की गई थी और अब इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर राजनीतिक मर्यादाओं की सीमाएं पार की गई।उन्होंने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा की मांग है कि सांसद सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। यदि ऐसा नहीं किया जाता, तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। पूनम कपूर ने कहा फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया गया है, लेकिन यदि सांसद माफी नहीं मांगते हैं तो महिला मोर्चा आगे बड़ा आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में महिला मोर्चा की उत्तर और दक्षिण जिला इकाइयों की कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिनमें अनीता त्रिपाठी, मधु तिवारी, प्रेमलता तिवारी, सपना शर्मा और वंदना सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थीं। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जी प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सम्मान एवं देश की गरिमा की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।