शहर वासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु कसी कमर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा पुलिस ऑफिस सभागार में आरटीसी स्कीम के कार्यो की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि आरटीसी स्कीम के अंतर्गत चिन्हित 14 प्रमुख रूटों पर कुल 16 रूट मार्शलों की तैनाती की गई है, जो पीक ऑवर्स में यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के कारण शहर के विभिन्न व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक दबाव में कमी दर्ज की गई है तथा अधिकतम ट्रेवल टाइम में भी कमी आई है। गोष्ठी में संबंधित रूट मार्शल को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक चिन्हित चौराहे/तिराहे पर तैनात रूट मार्शल यातायात संचालन पर सतत निगरानी रखें। पीक ऑवर्स में विशेष सतर्कता बरतते हुए जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। अवैध पार्किंग, अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त प्रवर्तनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आमजन को सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात उपलब्ध कराने हेतु सभी अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें। 5 E के सिद्धांत पर कार्य करें । सभी रूट मार्शल को निर्देशित किया गया कि आरटीसी स्कीम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से अधिकतम राहत प्रदान की जाए।
|