दूल्हा समेत 35 बारातियों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मुस्करा,हमीरपुर l जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी वैधानिक कार्यवाही की है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और नेशनल हाईवे जाम करने के आरोप में दूल्हा दीपक समेत 35 बारातियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है घटनाक्रम की शुरुआत मुस्करा के विक्रम पैलेस के सामने हुए एक हादसे से हुई, जिसमें एक बच्चे की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना से आक्रोशित बारातियों और परिजनों ने राठ-हमीरपुर हाईवे पर शव रखकर करीब 3 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। हाईवे जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जाम खुलवाने और मामले को शांत कराने के प्रयासों के बीच स्थिति तब और बिगड़ गई जब उपद्रवी बाराती मुस्करा थाने के भीतर जा घुसे। आरोप है कि 15-20 बारातियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर थाने पर हमला बोल दिया ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दूल्हा दीपक सहित 5 लोगों को नामजद किया गया है इसके अलावा 15 से 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा डालने, बलवा करने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने जैसी संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। इस कार्यवाही के बाद से क्षेत्र के असमाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।