होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया वेंडिंग मशीन का उद्घाटन
 
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया वेंडिंग मशीन का उद्घाटन
Updated: 5/15/2026 11:59:00 PM By Reporter-

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया वेंडिंग मशीन का उद्घाटन |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l महिला बन्दियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मासिक धर्म संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में जिला कारागार में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन, कानपुर द्वारा कारागार में निरुद्ध महिला बन्दियों के उपयोगार्थ उपलब्ध कराई गई ‘सैनिटरी नैपकिन इन्सीनरेटर एवं वेंडिंग मशीन’ का उद्घाटन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर वन्दना अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विषयों पर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। कारागार में निरुद्ध महिला बन्दियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित सेनेटरी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना उनके स्वास्थ्य संरक्षण तथा गरिमामय जीवन की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने इस सामाजिक पहल के लिए सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में संवेदनशीलता एवं जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के दौरान सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन, कानपुर की ओर से डॉ० सुभाषिनी खन्ना द्वारा महिला बन्दियों को सैनिटरी नैपकिन इन्सीनरेटर एवं वेंडिंग मशीन के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा ने फाउंडेशन द्वारा किए गए इस जनोपयोगी एवं संवेदनशील कार्य हेतु कारागार प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला बन्दियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर जेलर प्रभाकान्त पाण्डेय, डिप्टी जेलर देवेन्द्र कुमार दूबे,पवन कुमार सहित अन्य कारागार अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुराने सिक्के पाये जाने जमा हुई तगड़ी भीड़
अभद्रता रास नहीं आयी नई नवेली दुल्हन ने वापस की बारात
अभद्र टिप्पणी करने वाले नेता के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी की दर्ज
दूल्हा समेत 35 बारातियों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
डंपर की टक्कर से बस सवार 14 सवारियां घायल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :