पुराने सिक्के पाये जाने जमा हुई तगड़ी भीड़ |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित बेतवा नदी के बीच बने राजा हमीरदेव के खंडहर में पुराने सिक्के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि खंडहर में घूमने पहुंचे कुछ युवकों को अचानक जमीन में दबे पुराने जमाने के सिक्के दिखाई दिए। इसके बाद वहां लगातार सिक्के निकलने लगे। युवकों का दावा है कि यह सिक्के करीब दो से तीन साल या उससे अधिक पुराने हो सकते हैं। सिक्कों की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थानीय लोग इन सिक्कों को ऐतिहासिक धरोहर मान रहे हैं। युवको ने बताया कि वह समान रूप से घूमने के लिए खंडहर पहुंचे थे तभी उन्हें मिट्टी में दबे सिक्के मिले। फिलहाल सिक्कों की वास्तविकता उम्र और ऐतिहासिक महत्व की पुष्टि विशेषज्ञ जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले की सूचना प्रशासन और संबंधित विभागों को दिए जाने की चर्चा भी सामने आ रही है।