अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत,पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। घाटमपुर क्षेत्र के जहानाबाद रोड पर परास मोड़ के पहले मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक वाहन में फंसकर घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हादसा करने वाला वाहन मौके से भागने में सफल रहा। फतेहपुर जिले के कलाना गांव निवासी 24 वर्षीय सुमित (24) देर रात अपनी बहन प्रियंका को दिल्ली जाने के लिए कानपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। जहां से वापस बाइक से अपने साथी गांव निवासी हिमांशु सोनकर के साथ घर लौट रहा था। तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास मोड़ के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए दोनों युवकों को कुचलकर भाग निकला। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक अविवाहित थे। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों को जानकारी देकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
|