झकरकटी बस स्टाप व टाटमील चौराहा का भौतिक निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme ” के अंतर्गत झकरकटी बस अड्डा व टाटमिल चौराहा का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था , सड़क पर वाहन दबाव , अवैध पार्किंग , ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन , सड़क किनारे अतिक्रमण तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। झकरकट्टी बस स्टैंड के बाहर अनाधिकृत रूप से सड़क पर खड़ी परिवहन निगम की बस चालकों एवं परिचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में निर्धारित स्थानों पर ही बसों को खड़ा करने के निर्देश दिए गए । साथ ही बस अड्डे के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात संचालन को सुचारु एवं बाधारहित बनाया जा सके। सभी चौराहों / तिराहों से कम से कम 100 मीटर तक ई-रिक्शा एवं ऑटो खड़े ना हो तथा सड़क पर अनावश्यक रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि यातायात को सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बताया गया कि “ Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme ” का उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान एआरएम रोडवेज , सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, संबंधित जोन टीआई , एसएचओ रेलबाज़ार व थाना बाबूपुरवा का पुलिस बल मौजूद रहा।
|