साबिक़ मुफ्ती-ए-आज़म कानपुर का छठवां सालाना उर्स अक़ीदत के साथ मनाया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अज़ीम दीनी व रूहानी शख्सियत साबिक़ मुफ्ती-ए-आज़म कानपुर मुफ्ती मोहम्मद अहमद अशरफी अलैहिर्रहमा का छठा सालाना उर्स मुबारक आपका क़ायम शुदा इदारा बनाम दारूल उलूम गौसिया अशरफिया रजबी रोड इफ्तिखाराबाद में अक़ीदत के साथ मनाया गया जिसकी सरपरस्ती खानकाह सुब्हानिया टांडा के सज्जादानशीन मुफ्ती सैयद मोहम्मद अकमल अशरफी ने की जामिया मख्दूमियां सिराजुल उलूम दादा मियां जाजमऊ के शेखुल हदीस मौलाना ज़करिया अशरफी ने खिताब फरमाते हुए कहा कि मुफ्ती मोहम्मद अहमद अशरफी अलैहिर्रहमा ने कानपुर व अतराफ में मसलके अहले सुन्नत की इनायत,दर्स व तदरीस और फतवा नवेसी के काम को बखूबी अंजाम दिया आपका क़ायम शुदा इदारा बनाम दारूल उलूम गौसिया अशरफिया आज भी इल्मे दीन की शमअ रौशन किए हुए है
महफिल का आगाज़ तिलावते कुरआन पाक से क़ारी गुलाम मुस्तफा ने किया और कलीम दानिश बरकाती, क़ारी जियाउल हक़,हाफिज़ मोनिस चिश्ती व मदरसा के तलबा ने बारगाहे रिसालत में नात व मनक़बद पेश की जलसा सलातो सलाम व दुआ के साथ खत्म हुआ जलसे के बाद लंगर तक़सीम किया गया इस मौके पर मदरसा हाज़ा के प्रिंसिपल मौलाना अहमद अली, मैनेजर अयाज़ अहमद,नायब सदर हाजी मोहम्मद असलम,क़ारी सैयद मोहम्मद फैसल जाफरी (मीडिया इंचार्ज), मुफ्ती गुलाम अनवर, मौलाना तौकीर आलम, मौलाना समीउल्लाह, हाजी मोहम्मद जीलानी, मौलाना मसूद आलम, मौलाना उस्मान अशरफी, मास्टर मोहम्मद असलम, मास्टर सैयद कलीम अशरफ,हाफिज़ बरकत,मौलाना मेराज आलम आदि लोग मौजूद थे।