कडी सख्ती और निगरानी के बीच 47 परीक्षा केंद्रो पर हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा
- कक्ष निरीक्षक के लिए किसी बाहरी व्यक्ति की नही लगी ड्यूटी, केंद्रों पर रहा पुलिस का सख्त पहरा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शहर में लेाखपाल भर्ती परीक्षा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा कराई गई। लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए शहर में 47 केंद्र बनाये गये थे, जिनमें अभ्यर्थियों ने सुबह 10 बजे से 12 बजे परी परीक्षा दी। 25 अप्रैल को होमगार्ड परीक्षा में सेंधमारी के प्रयासों को देखते हुए इस बार सख्ती बढा दी गयी थी। परीक्षा के लिए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश जारी किए थे।
नगर में लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 19 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने बनाये गये 47 केंद्रो में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा दी। इससे पहले बुधवार की रात से ही शहरें अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था। बस स्टाॅप और रेलवे स्टशन पर लगातार सुबह तक अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला जारी रहा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सेंधमारी के प्रयासों के बाद इस बार प्रशासन ने सख्ती बढा दी। परीक्षा केंद्रो के बाहर पुलिस का सख्त पहरा लगा रहा। वहीं रेलवे और परिवहन निगम द्वारा भी आने वाली अभ्यर्थियों की भीड को देखते हुए तैयारियां पूरी की थी। ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना अभ्यर्थियों को न करना पडे। परीक्षा में निगरानी के लिए सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगे रहे। इस बार किसी भी बाहरी व्यक्ति को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नही लगायी गयी। केंद्र व्यवस्थाकों ने सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र दिए। परीक्षा के छूटने के बाद अभ्यर्थियों की बडी संख्या के कारण परीक्षा केंद्रो के आस-पास जाम बना रहा। अभ्यर्थियों व उनके स्वजनों के लिए साधन मिलने में थोडी परेशानी हुई। परीक्षाओं के बाद बस स्टाॅप व रेलवे स्टेशन पर खासी भीड रही, जिससे आम यात्रियों को असुविधा हुई। उधर रेलवे प्रशासन ने इस परीक्षा को देखते हुए सभी व्यवस्थाऐं की थी, साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए व स्टेशन परसिर में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे।