ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा घायल |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मुस्करा,हमीरपुर l जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसवारी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के रहने वाले दो युवक मुस्करा क्षेत्र में एसी (AC) सर्विसिंग का काम करने आए थे। अपना काम पूरा करने के बाद आज दोनों बाइक से वापस हमीरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बसवारी गांव के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले जाया गया ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शिव जी गुप्ता ने जावेद (22 वर्ष) पुत्र अब्दुल खालिद, निवासी- पटकना मुहाल (हमीरपुर) को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अनस ने बताया कि जावेद काम पूरा करके वापस लौट रहा था हादसे में अंकित पांडेय (24 वर्ष) पुत्र अरुण पांडेय, निवासी- रोहनिया मोहल्ला (हमीरपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. शिव जी गुप्ता ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है घटना की सूचना मिलते ही मुस्करा थाने के उप-निरीक्षक (SI) अनरुद्ध द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलते ही आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।