नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला वांछित आरोपी धरा गया |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर - जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुमेरपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान थाना सुमेरपुर पुलिस ने अभियुक्त अरविन्द कुमार वर्मा पुत्र अयोध्या निवासी धर्मेश्वर बाबा वार्ड नंबर-4, कस्बा एवं थाना सुमेरपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी राजकीय इंटर कॉलेज सुमेरपुर मोड़ मुख्य सड़क मार्ग से पैलानी मार्ग की ओर की गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना सुमेरपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में एक अन्य आरोपी फिरोज को पूर्व में 16 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। वहीं फरार चल रहे अरविन्द कुमार वर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक अभिरक्षा रिमांड पर भेज दिया। मामले की विवेचना और अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है।
|