पर्यटकों को ज्योर्तिलिंगों के दर्शन करायेगी भारत गौरव ट्रेन
- 12 से 23 जून तक पर्यटक करेंगे इस ट्रेन से यात्रा
- कई ज्योर्तिलिंगोें के अलावा स्थानीय मंदिरों को भी पर्यटक कर सकेंगे दर्शन
कानपुर | जो लोग भ्रमण करने का शौक रखते है तथा देश के विभिन्न भागों में बने मंदिरों को देखना व दर्शन करने की अभिलाषा रखते है, उनके लिए यह खुशी की खबर है कि आईआरसीटी की भारत गौरव ट्रेन अब पर्यटकों को सात ज्येार्तिलिंगों सहित स्थानीय मंदिरों के दर्शन करायेगी।इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन का संचालन पर्यटन के लिए 12 जून से किया जायेगा जिसमें पर्यटकों को महाकालेश्वर उज्जैन, द्वारिकाधीश गुजरात, नोगश्वर योतिर्लिंग, सिग्नेचर बिज, सोमनाथ, ओमकारेश्वर ज्र्योिर्तलिंग, त्रियंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग नासिक, पंचवटी, कालाराम मंदिर, घृणेश्वर ज्येार्तिलिंग के साथ साथ स्थान मंदिरों में दर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। बताया गया कि इस ट्रेन में ज्योर्तिलिंगों की यात्रा करने का पैकेज 24100 से 54390 रूपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से यात्री इस भारत गौरव ट्रेन में बैठ सकेंगे।
--बाक्स
रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का बढ़ाया संचालन
कानपुर | यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि को बढाया गया है।रेलवे द्वारा विशेष तीन जोडी विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि को बढाया गया है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि कानपुर से होकर जाने वाली ट्रेन संख्या 07075 अब 12 जून से 19 जून तक तथा रिववार को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 07076 अब 14 जून से 21 जून व 28 जून को चलेगी।