अनुपम कुलश्रेष्ठ ने अपर पुलिस महानिदेशक,कानपुर जोन,कानपुर का पदभार किया ग्रहण |
-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित भ्रामक/आपत्तिजनक सामग्री पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।नवागंतुक अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर का पदभार ग्रहण किया गया। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त जोनल कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालयीय अनुशासन एवं समन्वय व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। इस दौरान गोपनीय शाखा, प्रधान लिपिक कार्यालय, वाचक कार्यालय, कन्ट्रोल रूम, सोशल मीडिया सेल सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता, समयबद्धता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से कानून-व्यवस्था एवं जनसामान्य से जुड़ी सूचनाओं के त्वरित संकलन, प्रभावी मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित भ्रामक/आपत्तिजनक सामग्री पर सतर्क दृष्टि रखने तथा समन्वित रूप से त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही कार्यालयीय कार्यों में अनुशासन, गोपनीयता एवं दक्षता बनाए रखते हुए जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्य संस्कृति अपनाने पर बल दिया गया।