होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने एमएसएमई योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
 
मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने एमएसएमई योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
Updated: 5/22/2026 6:16:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने एमएसएमई योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
*रोजगार सृजन को गति देने पर फोकस, युवाओं के लिए नए अवसर विकसित करने पर जोर दिया जाय 
बैंकिंग समस्याओं के त्वरित समाधान और लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के  निर्देश
कानपुर नगर/लखनऊ।प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र  चौधरी ने शुक्रवार को उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, कानपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के प्रारम्भ में आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के. विजयेंद्र पांडियन द्वारा मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया तथा विभागीय संरचना एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी मार्जिन मनी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना सहित अनेक रोजगारपरक एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, ओडीओपी सामान्य सुविधा केंद्र तथा प्लेज योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
मंत्री भूपेंद्र  चौधरी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रदेश के आर्थिक विकास की रीढ़ हैं और इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएं।
उन्होंने रोजगारपरक योजनाओं में बैंकिंग स्तर पर आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए तथा सभी अधिकारियों को योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने और अधिकतम रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
बैठक में उत्तर प्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन नीति-2022 की उपलब्धियों, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों एवं बजटीय प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रस्तावित “सरदार वल्लभभाई पटेल औद्योगिक एवं एम्प्लायमेंट जोन” तथा “एक जनपद एक व्यंजन” योजना की प्रगति पर भी जानकारी साझा की गई।
बैठक का समापन आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह भी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कानपुर आईटीआई पाण्डुनगर का किया निरीक्षण
गरीब बेटियों के हाथ पीले करेगी योगी सरकार, शादी का पूरा खर्च उठाएगी सरकार
बच्चों के आधार में 05 वर्ष और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर कराये अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट
पशु-पक्षियों के लिए भी रखें पानी भरे सकोरे:डीएम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :