बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के वस्त्र एवं परिधान विभाग में “बौद्धिक संपदा अधिकार एवं भौगोलिक संकेतक ” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वस्त्र एवं परिधान विभाग की डॉ. ऋतु पाण्डेय द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में RIPA के आईपी अटॉर्नी ललित अम्बष्ठ उपस्थित रहे, जिन्होंने बौद्धिक संपदा अधिकारों, पेटेंट, कॉपीराइट एवं भौगोलिक संकेतकों के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नवाचार एवं पारंपरिक उत्पादों के संरक्षण हेतु आईपी एवं जीआई के महत्व से अवगत कराया।इस अवसर पर सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. सीमा सोनकर उपस्थित रहीं। साथ ही खाद्य एवं पोषण विभाग की डॉ. विनीता सिंह तथा वस्त्र एवं परिधान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह एवं टीचिंग एसोसिएट डॉ. अंकिता यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा बौद्धिक संपदा से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नवाचार, अनुसंधान एवं पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
|