500 कमर्शियल वाहनों में लगी वीएलटीडी डिवाइस
डिवाइस से मिलेगी सटीक लोकेशन और सुरक्षा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। अब सभी परमिट धारक और भारी वाहनों में एआईएस 140 मानक का व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस अनिवार्यता को लेकर अब तक लगभग 500 से ज्यादा (पब्लिक सर्विस व्हीकल्स) में डिवाइस लगाई जा चुकी है।
आपको बता दे कि मा. उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहनों में यह डिवाइस नहीं लगी होगी, उनके विभाग से जुड़े किसी भी कार्य को पूरा नहीं किये जायेंगे। इस बावत आरआई ( मोटर यान निरीक्षक) संतोष कुमार ने बताया कि (वीएलटीडी) डिवाइस सुरक्षा के दृष्टिकोण से व वाहन की सही लोकेशन तथा दुर्घटना होने पर तुरंत जानकारी देने के लिए सक्षम है। वही परमिट शुदा वाहनों में जो कि वर्ष 2019 के बाद वाहन खरीदे गए है उनमें अनिवार्यता से डिवाइस को लगवाना है, जबकि नए वाहनों में यह डिवाइस लग कर आ रही है।
- वीएलटीडी डिवाइस के मुख्य लाभ
रियल-टाइम ट्रैकिंग यह डिवाइस वाहन की सुरक्षा, चोरी की रोकथाम और फ्लीट मैनेजमेंट में बेहद मददगार है। इसके जरिए वाहन की लाइव लोकेशन का हर पल पता लगाया जा सकता है। कुछ आधुनिक डिवाइस में दूर से ही इंजन लॉक करने की सुविधा भी होती है। सटीक सुरक्षा व्यवस्था व आपातकालीन स्थिति (दुर्घटना या किसी खतरे) में चालक या यात्री पैनिक/एसओएस बटन दबाकर तुरंत पुलिस या परिजनों तक अपनी लाइव लोकेशन और मदद का संदेश भेज सकते हैं।