होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पिता का परिवार के प्रति गहरे प्रेम और समर्पण की कहानी है बॉलीवुड फिल्म 'समर्पित'
 
पिता का परिवार के प्रति गहरे प्रेम और समर्पण की कहानी है बॉलीवुड फिल्म 'समर्पित'
Updated: 5/27/2026 12:21:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पिता का परिवार के प्रति गहरे प्रेम और समर्पण की कहानी है बॉलीवुड फिल्म 'समर्पित'
- यूपी के युवाओं अंकित और एक्सहान खान ने बनाई संजीदा विषय पर शानदार फिल्म
- 19 जून को फिल्म की पैन इंडिया रिलीज में बड़ी सफलता की उम्मीद, ट्रेलर लांच आज
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। यूपी के युवाओं ने अपने टैलेंट की दम पर फिर से बॉलीवुड और सिनेमा के क्षेत्र में तहलका मचाने की तैयारी कर डाली है। झांसी के रहने वाले टैलेंटेड एक्टर अंकित यादव और लखनऊ के राइटर-डायरेक्टर एक्सहान खान ने एक शानदार इमोशनल ड्रामा फिल्म बनाकर तैयार कर दी है। फिल्म का नाम है समर्पित, जो 19 जून को कानपुर और यूपी समेत देश भर की सैकड़ों टॉकीजों में रिलीज होने को तैयार है। उसके दो दिन बाद ही फादर्स डे भी है। समर्पित - एक पिता के अपने बच्चों और परिवार के प्रति प्रेम और गहरे समर्पण की कहानी है, जो शायद हर पिता के समर्पण, संघर्ष और मूक (साइलेंट) प्रेम को दर्शाती है, जिस प्रेम को आज के अधिकांश बच्चे समझ नहीं पाते। फिर पिता को उसके प्रेम और समर्पण के बदले में तिरस्कार व अपमान ही मिलता है। फिल्म के पटकथाकार और निर्देशक एक्सहान खान बताते हैं कि समाज में अक्सर बच्चों को पिता से कहते देखा जाता है कि "तुमने मेरे लिए किया ही क्या है..."। 
समर्पण इसी मानसिकता पर सच्चाई दिखाती है। फिल्म के लीड एक्टर और स्क्रीन पर अपनी शानदार एक्टिंग से उम्र के तीन पड़ाव (युवास्था, अधेड़ और बुढ़ापा) को जीवंत करने वाले अंकित यादव अभी केवल 27 वर्ष के है। वहीं राइटर डायरेक्टर एक्सहान खान भी अभी केवल 28 वर्ष के हैं। इसके बावजूद उनकी बनाई इस समर्पण नाम की फिल्म को मुंबई में हुई प्राइवेट स्क्रीनिंग में देखने वाले दिग्गजों की आँखों से आंसू छलक पड़े। लोग खुद को रोक नहीं पाए और भावुक होकर फिल्म समर्पण को एक शानदार और सुपरहिट कृति करार दिया। स्क्रीनिंग में आये इन दिग्गज बॉलीवुड कलाकारों एवं संभ्रांत लोगों ने एक्टर अंकित और डायरेक्टर एक्सहान खान को द्वारा इतने अलग और संवेदनशील टॉपिक वाली कहानी के शानदार ट्रीटमेंट के लिए जमकर बधाई दी। फिल्म में दिल को छू लेने वाले दो कर्णप्रिय गाने भी हैं। जिनको लोकप्रिय सिंगर-कंपोज़र शाहिद माल्या ने अपनी आवाज दी है। वहीं फिल्म की प्रोड्यूसर हैं झांसी की ही रहने वाली साक्षी यादव। फिल्म की यूनिट प्रमोशनल कैंपेन के तहत सोमवार को कानपुर में थी।
--बाक्स 
2027 में रिलीज होगी कानपुर के अंडरवर्ल्ड की दूसरी कहानी बाबर-2
कानपुर के कुख्यात डी2 गैंग के सरगना रफीक कुरैशी पर बनी, 2009 में रिलीज हुई फिल्म बाबर ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसमें अपराध से भरे परिवार का एक युवा लड़का बड़ा होकर एक बहुत ही खूंखार गैंगस्टर बन जाता है। कानपुर के चमनगंज को अमानगंज नाम से दिखाया आगया था। फिल्म के लेखक इकराम अख्तर को भी इस फिल्म ने एक उम्दा राइटर के रूप में ख्याति दिलाई थी। बता दें की समर्पित बनाने वाले राइटर डायरेक्टर एक्सहान खान इन्हीं इकराम अख्तर के भांजे और शागिर्द हैं। लीड एक्टर अंकित यादव भी इकराम के ही शिष्य हैं। टीम के संग राइटर इकराम भी कानपुर आए थे। वो मूलतः लखनऊ के ही रहने वाले हैं। इकराम अख्तर ने खुलासा किया कि पब्लिक की जोरदार डिमांड पर उन्होंने कानपुर पर ही आधारित आगामी फिल्म बाबर-2 की कहानी और स्क्रिप्ट लगभग पूरी कर ली है। कुछ ही महीनों में शूटिंग फ्लोर पर आएगी। उम्मीद है बाबर 2 मूवी 2027 में रिलीज करेंगे। प्रोड्यूसर की तलाश है। स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलेगा। वहीं उनकी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म नई पड़ोसन का भी सीक्वल बनाने की तैयारी है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
इस बार फलों का राजा आम लोगों से रहेगा दूर
कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
रिटायर्ड जेई से 95 लाख ठगे, 9 साल में 95 लाख की धोखाधड़ी, पति-पत्नी गिरफ्तार
पानी की टंकी पर चढ़ा नशेबाज, पुलिस व इलाकाई लोग रहे परेशान
कुशवाहा परिवार ने कराया शीतल शरबत वितरण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :