पानी की टंकी पर चढ़ा नशेबाज, पुलिस व इलाकाई लोग रहे परेशान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पानी की 50 फुट ऊंची टंकी पर एक नशेबाज ने चढ़कर खूब हंगामा किया। क्षेत्रीय लोगों ने जब एक व्यक्ति को पानी की टंकी पर चढ़ा देखा तो क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गयी। कई लोग टंकी के पास एकत्र हो गये और नशोबाज को समझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर नशेबाज ने कूदने की धमकी दी।
बर्रा थाना खेत्र के जरौली फेस-1 में बनी पानी की 50 फिट ऊंची टंकी पर एक नशेबाज चढ गया और खूब हंगामा किया। घटना की बाबत थाना बर्रा इंस्पेक्टर रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताय कि उन्हे 112 डायल के मध्यम से सूचना मिली थी, जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नशेबाज को समझाबुझा कर उतारने के प्रयास किया लेकिन पुलिस को देखते ही नशेबाज कूदने की धमकी देने लगा। वहीं वह ऐसा क्यों कर रहा है इस बारे में भी उसने नही बताया। फायर बिग्रेड को बुलाया गया तथा उसे नीचे उतारने का प्रयास किया गया।