कुशवाहा परिवार ने कराया शीतल शरबत वितरण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कल्याणपुर क्षेत्र के आवास विकास एक नंबर में भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन रामसनेही कुशवाहा परिवार की ओर से किया गया, जिसका सफल संचालन रामसनेही कुशवाहा की देखरेख में संपन्न हुआ।
दोपहर के समय जैसे ही तापमान में बढ़ोतरी हुई, बड़ी संख्या में लोग शरबत पीने के लिए पहुंचे। आयोजकों ने ठंडे एवं मीठे शरबत की विशेष व्यवस्था की थी, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। इस अवसर पर कुशवाहा परिवार के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंदों और आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सेवा भाव ही समाज की असली पहचान है और आगे भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस मौके पर आकांक्षा खुशवाहा ,आस्था कुशवाहा, लाली कुशवाहा, शुभम चौधरीआदि रहे।